
बैंगलोर: अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। कही बलात्कार की घटना तो कही अपहरण की। बैंगलोर में एक एटीएम से पैसा निकलवाने गई महिला पर जानलेवा हमला किया गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ज्योति उदय नाम की महिला एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए जैसे ही गई तथी वहां पर एक अंजान युवक एटीएम के अंदर दाखिल हुआ। उसने महिला से पैसे मांगे लेकिन महिला ने पैसे देने से इंकार कर दिया।
हमलवार ने महिला के सिर पर जोरदार हथियार से हमला किया। जिससे महिला को गंभीर चोटे आई। एटीएम के अंदर से खून के छींटे आते देख राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। महिला को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। महिला का अस्पताल में आपरेशन हो रहा है। जानकारी अनुसार महिला की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने एटीएम की सीसीटीवी फुटेज निकाली है। फिलहाल आरोपी अभी फरार है। पुलिस आरोपी की तालाश कर रही है।
