
नाहन (सिरमौर)। महाविद्यालय नाहन की एसएफआई इकाई ने रूसा प्रणाली के विरोध में सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। इस मौके पर इकाई के दर्जनों छात्रों ने राज्य सहित केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का प्रतिनिधित्व सीएससीए अध्यक्ष अमित कुमार तथा इकाई सचिव रवि कुमार ने किया। प्रदर्शन के दौरान एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने मांग करते हुए कहा कि सेमेस्टर सिस्टम के तहत होने वाली परीक्षाओं केअनुक्रमांक अभी तक नहीं भेजे गए हैं, जिसे तत्काल प्रभाव से भेजा जाए। सदस्यों ने मांगी की है कि छात्रों की परीक्षा तिथि तर्कसंगत बनाई जाए। रूसा प्रणाली के तहत की जाने वाली आंतरिक मूल्यांकन शर्त को तर्कसंगत बनाए जाने की भी मांग उठाई गई। इससे पूर्व एसएफआई के कार्यकर्ता उपायुक्त विकास लाबरू से भी मिले। छात्रों ने मांग रखते हुए कहा कि नाहन महाविद्यालय में पानी की भीषण समस्या, शौचालयों की दुर्दशा को सुधारा जाए। उपायुक्त के माध्यम से विश्वविद्यालय के उप कुलपति को एक ज्ञापन भी भेजा गया। इस दौरान दर्जनों एसएफआई के कार्यकर्ता मौजूद थे
