
लोहाघाट। विवेकानंद विद्यामंदिर पाटी को इस वर्ष भी पं.दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार शत-प्रतिशत परीक्षाफल वाले स्कूलों को मिलता है। पिछले सप्ताह देहरादून में मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने प्रधानाचार्य शेर सिंह बिष्ट को ट्राफी तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
लोहाघाट पहुंचने पर श्री बिष्ट का विद्यालय परिवार तथा अभिभावकों ने स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि यह पुरस्कार बच्चों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का नतीजा है। इस मौके पर आचार्य हरीश गहतोड़ी, ललित सोराड़ी, नारायण गहतोड़ी, हेम सोराड़ी, धीरज डिमरी, भाष्कर जोशी, विद्या ढेक आदि मौजूद रहे।
