जीआईसी स्यालीधार में मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

अल्मोड़ा। जीआईसी स्यालीधार में हुए कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर बीपीएल परिवारों को कंबल भी वितरित किए गए।
पूर्व प्रधानाचार्य आनंद सिंह ऐरी ने हाईस्कूल और इंटर परिषदीय परीक्षा 2013 में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं को नगद धनराशि और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। जबकि बीपीएल परिवारों को कंबल प्रदान किए गए। हाईस्कूल परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने वाली अंजलि मेहता, नवीन तिवारी, अमित कुमार, हरीश भोजक, राजेंद्र गोस्वामी, दीपा पांडे, पूजा बिष्ट, रक्षिता, पायल बिष्ट, रोहित नेगी और इंटर की परीक्षा में प्रथम श्रेणी पाने वाले चित्रा आर्या, शोभा आर्या, चंद्रकांता, कविता जीना को सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य टीएस दानू ने बच्चों से और अधिक परिश्रम करने का आह्वान किया। संचालन प्रवक्ता पीएस होलरिया और दीप जोशी ने संयुक्त रूप से किया। छात्र-छात्राओं ने देश प्रेम से संबंधित गीत प्रस्तुत किए। इस मौके पर एसएमसी अध्यक्ष हरीश ऐरी, उप प्रधान हर सिंह ऐरी, डा. डीडी तिवारी, महेश पंत, नारायण महर, घनश्याम जोशी, हरीश आर्य, गणेश जोशी, दिनेश पपनै, रमेश फुलोरिया, दीप जोशी, विनोद जोशी, प्रेमा कैड़ा, कमलेश उप्रेती आदि मौजूद थे।

Related posts