नेपाल चुनाव : मतदान के दौरान विस्फोट, 3 घायल

नेपाल चुनाव : मतदान के दौरान विस्फोट, 3 घायल

काठमांडू: नेपाल में संविधानसभा के लिए मंगलवार को हो रहे मतदान के दौरान राजधानी काठमांडू में हुए एक विस्फोट में तीन बच्चे घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह विस्फोट मतदान केंद्र के नजदीक सुबह लगभग 10 बजे हुआ, जिसमें तीन बच्चे घायल हो गए। उन्हें बीर हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, ‘‘सुरक्षाकर्मी सुरक्षा के प्रबंध में नाकाम रहे हैं और बच्चों को बचाने के लिए ऐन वक्त पर पहुंचे।’’

यहां लोगों ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम की मांग की है।

Related posts