पाकिस्तान में हिंसा, 5 की मौत

पाकिस्तान में हिंसा, 5 की मौत

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में सोमवार को हुई गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में पांच लोग मारे गए। मरने वालों में दो पुलिसकर्मी थे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने यह जानकारी दी।

पुलिस महानिरीक्षक आमिर फारूकी के मुताबिक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध बंदूकधारियों ने सिंध प्रांत के कराची शहर में एक चेननाके के पास तीन पुलिकर्मियों पर हमला कर दिया। हमले में दो पुलिसकर्मी मारे गए और तीसरा घायल हो गया।

एक अन्य घटना में बलुचिस्तान प्रांत के तुरबत जिले में तीन लोगों को गोलियों से भून दिया गया। अज्ञात लोगों ने गोलियों से छलनी शवों को जोसाक इलाके में फेंक दिया था। किसी भी आतंकवादी संगठन ने अभी तक इन दोनों घटनाओं की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Related posts