बागियों को भाजपा के विरुद्ध लडा रही हैं कांगेस : वसुधरा

बागियों को भाजपा के विरुद्ध लडा रही हैं कांगेस : वसुधरा

जयपुर : राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कई छोटे दलों एवं बागियों को पैसा पहुंचाकर भाजपा के खिलाफ चुनाव लडा रही हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता ने झुंझुनूं एवं श्रीगंगानगर जिले में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए आज आरोप लगया कि एक तरफ कांग्रेस और उसके सहयोगी दल एबीसीडीई है तो दूसरी तरफ भाजपा और जनता। उन्होंने कहा कांग्रेस कई छोटे दलों एवं बागियों को पैसा पहुंचाकर हमारे खिलाफ लडा रही है। पर हमारे पास जनता का प्यार और ईश्वर का आशीर्वाद है तथा इसी की बदौलत भाजपा भारी बहुमत के साथ सत्ता पर काबिज होगी।

उन्होंनें लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने चतुर्भुज स्वर्णीम योजना के तहत पूरे देश को जोडने का जो काम किया था उसे सत्ता में आने के बाद भाजपा फिर से आगे बढायेंगी।

Related posts