बच्चों ने चाचा नेहरू को याद किया

रुद्रपुर। जिले भर में बाल दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। बाल विकास विभाग के तत्वावधान में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में फाबिया ने पहला, अंशिका पाल ने दूसरा और नंदिनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जेसीज पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए । इस मौके पर सिटी मांटेसरी लखनऊ में आयोजित जियोफेस्ट इंटरनेशनल ओलंपियाड में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले शौर्य पंत, पीयूष भट्ट, हर्ष राठी, सुमित बिष्ट, स्पर्श फुटेला, निशांत अरोरा, शिक्षा शर्मा व रिंकू और उनके निर्देशक एवं सहयोगी शिक्षक मंजू अधिकारी, एके गुप्ता, जीडी शर्मा, वीके तिवारी को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा रुद्रपुर ब्लाक क्षेत्र के तमाम आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। केंद्र संख्या एक, तीन, चार, पांच, छह,सात, आठ, नौ, दस,12,13,14 में कार्यक्रम आयोजित हुए। इसके अलावा वार्ड नंबर दो के केंद्र संख्या 11 शिवनगर पर आयोजित फैंसी ड्रेस में अंकुश, अंजू, सुभाग, अंजू के अलावा अभिभावकों को नगर निगम मेयर सोनी कोली ने सम्मानित किया गया। इस मौके पर सीडीपीओ चंपा कोठारी, सुपरवाइजर गुरमीत, लज्जावती गड़कोटी,मीरा, शकुंतला गंगवार, शकुंतला पाल, अमिता, खुशबू, निशा, अंजुम जायरा,अजीत कौर थे। जेपीएस पब्लिक स्कूल में भी रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य शैलजा ने किया। लिटिल किंगडम प्रीपेट्री स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्ले ग्रुप की बेबी रेस में संचित, बनाना रेस में वंश ने पहला, लेमन रेस में वैभव और जंपिंग रेस में अर्जुन ने पहला स्थान पाया। इस मौके पर प्रधानाचार्य नीरा पुरी, उपप्रधानाचार्य सिमरन पुरी आदि मौजूद थे। राप्रावि धरमपुर में भी रंगारंग कार्यक्रम हुए। इस मौके पर प्रधानाध्यापक धीरेश भट्ट, चंपा रानी, शमा परवीन, सुनीता, सुशीला, राजेंद्र कुमार आदि मौजूद थे। रजा पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में बच्चों ने रंगांरग कार्यक्रम पेश किया। इस मौके पर हसन खान, शाकिर, गुलिस्ता, जावेद खान, सबा अंजुम, शरमीन, अफरोज आदि मौजूद थे। इधर स्थानीय सिटी क्लब में भी बाल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर पूर्वपालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हिमांशु गाबा, अनिल शर्मा, परिमल राय, गुलशन नारंग, ममता, शर्मिला, ललित मिगलानी आदि मौजूद थे। इधर वार्ड नंबर पांच खेड़ा आंगनबाड़ी केंद्र में संख्या 14 में मुख्य अतिथि बाल विकास परियोजना अधिकारी चंपा कोठारी की अगुवाई में बाल दिवस मनाया गया। यहां शशिकला, पूनमपाल, हिना, शकुंतला देवी, शकुंतला पाल, कंचन, निशा, अवलेष, सुनीता, ममता, प्रेमशिला, खुशबू, सलमा, दयावती, अमिता पाल आदि मौजूद रहीं। भानू प्रताप मेमोरियल पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। कार्यक्रम में महेश चंद्रा, गीता गुप्ता, केशरनाथ, ज्ञानेश शर्मा, संतोष कुमार, महेश कुमार, विश्वजीत विश्वास, नेहा, पूजा, किरन, गीतांजलि, पूजा यादव, ज्योति, पलक, गीता रानी आदि मौजूद रहे। इसके अलावा डीएवी व रेनबो पब्लिक स्कूल में भी बाल दिवस मनाया गया।

Related posts