सोनू हत्याकांड खुलासे को लेकर क्रमिक अनशन शुरू

काशीपुर। सचिन उर्फ सोनू हत्याकांड का खुलासा करने की मांग को लेकर विधायक हरभजन सिंह चीमा के नेतृत्व में चल रहा धरना बृहस्पतिवार को क्रमिक अनशन में तब्दील हो गया। वक्ताओं ने पुलिस पर सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया।
बृहस्पतिवार को पूरे 14 दिन बीत जाने के बाद भी घटना का खुलासा नहीं हो सका। वहीं अब धरना क्रमिक अनशन में तब्दील हो गया। पहले दिन विधायक हरभजन सिंह चीमा, नगराध्यक्ष ईश्वर चंद्र गुप्ता, जसवीर सिंह सैनी, मनोज जग्गा, पंकज मोनू 24 घंटे के लिए क्रमिक अनशन पर बैठे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पुलिस पीड़ित परिवार के साथ न्याय नहीं कर रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को पीड़ित परिवार का सहयोग करना चाहिए। इस मौके पर राम मेहरोत्रा, खिलेंद्र चौधरी, गुरविंदर सिंह चंडोक, दीपिका सारस्वत, कुसुम शर्मा, गुरुबख्श सिंह, अमित मनचंदा, देवेंद्र सक्सेना, आनंद सक्सेना, नैनसी रत्नाकर आदि मौजूद थे।

Related posts