विक्रमादित्य पर आज फहरेगा तिरंगा

विक्रमादित्य पर आज फहरेगा तिरंगा

मास्को: अपने बेड़े की शान बनने वाले 45,000 टन के विमान वाहक पोत आई.एन.एस. विक्रमादित्य पर कल भारतीय तिरंगा फहराया जाएगा, जिसके बाद उसे विभिन्न समुद्री मार्गों के सफर में दुनिया भर की नौसेनाओं की पैनी नजरों से बचाकर लाने के लिए भारतीय नौसेना ने जबरदस्त तैयारी की है।

सेवमाश शिपयार्ड में कल होने वाले कमिशनिंग समारोह में रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी को एडमिरल गोर्शकोव की सुपुर्दगी के बाद पोत 30 नवम्बर को यह अपना सफर भारत के लिए शुरू कर देगा। अगर बात की जाए इसकी विशेषताओं की तो लगभग तीन फुटबॉल मैदान के बराबर समुद्र में तैरते हवाई अड्डे की तरह 22 मंजिली इमारत की उंचाई वाले इस विमानवाहक पोत पर तीस लड़ाकू विमान व टोही हेलिकॉप्टर तैनात किए जा सकेंगे।

44,500 टन विस्थापन क्षमता वाले इस विमानवाहक पोत के संचालन के लिए 16 सौ नौसैनिक होंगे। इनके लिए 45 दिनों के दैनिक खान-पान के इंतजाम के साथ जब यह पोत हिंद महासागर में कूच करेगा, तब यह अपने आप में एक स्वतंत्र तैरते शहर जैसा मालूम होगा। इनकी मदद से यह पोत अपने इर्द-गिर्द एक हजार किलोमीटर के दायरे में दुश्मन के किसी भी लड़ाकू विमान या युद्धपोत को फटकने नहीं देने की क्षमता रखेगा।

Related posts