चंबा में कांगड़ा का चोर गिरोह सक्रिय

चुवाड़ी (चंबा)। भरमौर निवासी गडरिए की भटियात उपमंडल के जिला कांगड़ा के शाहपुर के साथ लगती खड्ड से अज्ञात चोरों ने दो दर्जन बकरियां चुरा ली हैं। बकरियां चोरी होने की खबर से पूरे क्षेत्र में चर्चा की विषय बनी हुई है। रंजीत सिंह पुत्र सरणदास निवासी गांव गोसन, तहसील भरमौर ने बकरियां चोरी होने की शिकायत पुलिस थाना चुवाड़ी में करवा दी है। रंजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार रात को सिहुंता के समीप थुलेल की शाहपुर के साथ के एरिया से लगती बराह खड्ड में बकरियों के साथ ठहरे हुए थे। वीरवार सुबह देखा तो वहां से करीब दो दर्जन बकरियां गायब थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। गौरतलब है कि बीते दिनों कांगड़ा जिला के शाहपुर में भी एक गडरिए की दो दर्जन के करीब बकरियां चोरी की गई थीं। चरचा है कि शायद जिला कांगड़ा में सक्रिय इस बकरी चोर गिराह ने ही इस घटना को अंजाम दिया होगा। बकरी चोरी की बढ़ती घटनाओं से गद्दी समुदाय में रोष पनपने लगा है। उनकी सालों की मेहनत पर चोर लगातार हाथ साफ कर रहे हैं। उधर, यह बात सरकार के स्तर पर भी वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी उठा चुके हैं। इसके बावजूद बकरियां चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं और पुलिस भी इस मामले में कड़ी कार्रवाई नहीं कर पाई है। एसपी जगतराम ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है

Related posts