
रिकांगपिओ (किन्नौर)। बाल दिवस के पर राजकीय वरिष्ठ पाठशाला रिब्बा में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विस उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी बतौर मुख्य अतिथि पधारे। इस मौके पर उन्होंने स्कूल में 92 लाख की लागत से बने 12 कमरों के भवन, 8 शौचालयों और एक स्मार्ट रूम का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम में स्कूली छात्र—छात्राओं के किन्नौरी और पहाड़ी लोक नृत्य पेश किया। इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष जगत नेगी भी उनके साथ जम कर झूमे। इसके पहले जगत सिंह ने पंडित नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला और बच्चों को उनके बताए हुए मार्ग पर चलने को कहा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के स्तर में और सुधार लाने के लिए सभी स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने पर बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला किन्नौर के स्कूलों में बॉक्सिंग और बास्केटबाल कोट का निर्माण कार्य चला हुआ है। इसके पहले कार्यकारी प्रधानाचार्य संयोग देवी ने साल भर स्कूल में किए गए कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। शिक्षा उप निदेशक सीएस नेगी ने मुख्य अतिथि और अन्य लोगों का स्वागत की। इस मौके पर उन्होंने मेधावी छात्रों को पुरस्कार भी बांटे। इस मौके पर एडीएम पूह विवेक चौहान, किन फेड चैयरमेन चंद्र गोपाल नेगी, जिला परिषद सदस्य अधिवक्ता राम सिंह नेगी, महिला कल्यान परिषद अध्यक्षा रत्न मंजरी नेगी, प्रधान ग्राम पंचायत रिब्बा धन माला नेगी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
