
बाजपुर। चकरपुर गांव में मंगलवार रात नाबालिग बच्ची सेअश्लील हरकत करने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचकर पुलिस के सुपुर्द किया। वहीं आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने दरोगा का घेराव किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बुधवार को बीडीसी सदस्य राजू वाल्मीकि के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे ग्रामीणों ने दरोगा केएस नेगी का घेराव किया। उन्होंने नाबालिग से अश्लील हरकत का प्रयास करने के आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप था कि आरोपी आए दिन मोहल्ले में युवतियों और महिलाओं से छेड़छाड़ करता है। घेराव करने वालों में आशीष ठाकुर, रेखा, चंद्रवती, ममता, चिरंजी, मिश्री, सुरेंद्र, रमेश, तेजपाल, राजेद्र, महेंद्र, रानी, सोमवती, पार्वती आदि थे।
