
‘सीखना बंद तो जीतना बंद’ इस लाइन को केबीसी के प्रोमो में अमिताभ बच्चन को बोलते हुए सुना होगा।
सीखते रहने का संदेश
इन लाइनों के जरिए अमिताभ हमेशा जीतने के लिए सीखते रहने का संदेश देते दिखाई देते हैं। ऐसे में ये लाइनें जीआईसी होरावाला के रसायन विज्ञान प्रवक्ता और भाऊवाला निवासी अशोक कुमार पर एकदम सटीक बैठती हैं।
पढ़ें, लोकायुक्त बिल से खंडूरी का रैपर हटाना चाहती है कांग्रेस
अशोक कुमार ने अपने ज्ञान और लगन के दम पर कौन बनेगा करोड़पति के सातवें सीजन में प्रवेश किया है। 15 नवंबर के प्रसारण में वह हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देते नजर आएंगे। बकौल अशोक कुमार सामान्य ज्ञान बढ़ाने के लिए वह हमेशा छात्रों के बीच क्विज प्रतियोगिताएं कराते रहते हैं।
पढ़ें, मानकों की अनदेखी से अभी और होगी तबाही
इससे उनके ज्ञान में भी वृद्धि होती रही। मूलरूप से गौंडा निवासी 49 वर्षीय अशोक कुमार ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ऊर्गम चमोली से अपने करियर की शुरुआत की। अब रही बात यह कि अशोक कुमार कितनी रकम जीतते हैं यह तो 15 नवंबर को सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले एपिसोड में ही पता चल सकेगा।
