
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा के तारुवाला निवासी एक युवती ने विषाक्त पदार्थ निगल कर दम तोड़ दिया। युवती को उत्तराखंड के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पांवटा के वार्ड-3 तारुवाला में तान्या (23) परिवार के साथ रहती थी। कुछ वर्ष पहले युवती की मां का निधन हो गया था। इसके बाद से ही युवती कुछ मानसिक तनाव में रहती थी। पिछले सोमवार रात को युवती ने कुछ विषाक्त पदार्थ निगल लिया जिसके बाद युवती को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। पांवटा से नाहन रेफर कर दिया लेकिन परिजन उत्तराखंड के लेवन अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। पुलिस टीम ने मंगलवार को युवती का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उधर, थाना प्रभारी भीष्म ठाकुर ने पुष्टि की है।
