ओवरएज निकली खिलाड़ी, मेडल लौटाया

शिमला। खेल परिसर में ताइक्वांडो प्रतियोगिता के अंडर-46 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतने वाली खिलाड़ी की उम्र को लेकर छिड़ा विवाद थम गया है। मंगलवार को जिला खेल अधिकारी ने दस्तावेजों की छानबीन के बाद ओवरएज होने के आरोप को सही पाया। ठियोग की इस खिलाड़ी के पिता ने गलती को लिखित में स्वीकार कर लिया है। खिलाड़ी के कोच ने मेडल को डीएसओ कार्यालय में जमा करवा दिया है। डीएसओ ने कहा कि अब यह मेडल दूसरे स्थान पर रही कुल्लू की खिलाड़ी को दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पाइका की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए विवादों में घिरी खिलाड़ी जिला स्तर की प्रतियोगिता से जीतकर आई थी।

Related posts