नाचन से युकां अध्यक्ष को आठ की दावेदारी

गोहर (मंडी)। युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में नाचन युकां अध्यक्ष पर आठ उम्मीदवारों ने चुनावी ताल ठोंकी है। 16 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए उम्मीदवारों ने प्रचार तेज कर दिया है। नाचन युकां अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशियों ने अप्पर से और चार ने लोअर नाचन से नामांकन दाखिल किए हैं। युकां चुनाव के लिए अप्पर नाचन से हेमंत कुमार (सोनू) जहल, उदय कुमार शाला, सुरेंद्र पाल दाड़ी, धर्मेंद्र सिंह जाच्छ और लोअर नाचन से यादविंदर शर्मा जैदेवी, भूप सिंह महादेव, लुकेश कुमार छलखी और प्रदीप कौशल दयारगी चुनाव मैदान में उतरे हैं।
नाचन में 145 मतदाता डेलीगेट अध्यक्ष पद के प्र्रत्याशियों का फैसला करेंगे। वर्तमान में नाचन युकां अध्यक्ष रणजीत सिंह ने लगातार दो बार नाचन युकां की कमान संभालने के बाद इस बार नामांकन दाखिल नहीं किया है। 16 नवंबर को नेरचौक के किसान भवन में नाचन युकां के चुनाव होंगे। नाचन विस क्षेत्र में युकां का नेतृत्व संभालने के लिए युकां के युवा प्रत्याशी दमखम से मतदाताओं को आकर्षित करने में जुटे हैं। बूथों पर जाकर युकां प्रत्याशियों ने चुनावी कमान संभाल ली है। जहल से युकां प्रत्याशी हेमंत कुमार ने बताया कि उन्हें नाचन युकां अध्यक्ष पद अवश्य मिलेगा। मंडी संसदीय युकां अध्यक्ष संजू डोगरा ने बताया कि युकां के संगठनात्मक चुनाव फ्रेंडली मैच है।

Related posts