
चंबा। स्थानीय रेहड़ी-फड़ी वर्कर्स यूनियन का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त संदीप कदम से मिला। यूनियन के प्रधान रिझू राम ने उपायुक्त को बताया कि नप चंबा ने रेहड़ी-फड़ी वालों के पहचान पत्र बनाने के लिए कहा है। इस पहचान पत्र के बिना किसी भी रेहड़ी धारक के परमिट नहीं काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नप के साथ मिलकर पहचान पत्र बना रहे दुकानदार इसके लिए चार गुणा ज्यादा दाम वस्ूल रहे हैं। उन्होंने कहा कि नप के अधिकारियों ने मनमाने ढंग से रेहड़ी-फड़ी का आकार कम कर दिया है। इसे लेकर पुलिस कर्मी वर्कर्स को तंग कर रहे हैं। साथ ही उनके चालान काट रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पहले की तरह रेहड़ी का आकार छह गुणा चार किया जाए। उन्होंने कहा कि रेहड़ी और फड़ी वालों के लिए शेड बनाए जाएं। इससे वर्कर्स व राहगीरों को धूप और तूफान से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि नप के पास जो परमिट लंबित पड़ हैं वे परमिट लंबे समय से कार्यरत वर्कर्स के नाम पर ट्रांसफर किए जाएं। इससे वर्कर्स भी रोजगार से जुड़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ फड़ी वर्कर्स का काम नप व पुलिस ने बंद करवा दिया है, जो उच्चतम न्यायालय के रोजगार बहाल रखने के आदेशों का उल्लंघन है। उन्होंने उपायुक्त से मांग की है कि छोटे रोजगार से जुड़े वर्कर्स का रोजगार बहाल किया जाए। इस मौके पर चंद्र प्रकाश, उर्मिला, कमला देवी, कांता देवी, विनोद, संजय, बाल किशन, बिमला देवी, प्यार सिंह, विदोराम, चंचल देवी, राकेश, रमेश कुमार व डोलमा उपस्थित रहे।
