
आनी (कुल्लू)। सांसद प्रतिभा सिंह ने नित्थर में करीब पचास लाख रुपये की लागत से बने मिल्क चिलिंग प्लांट का लोकार्पण किया। इस प्लांट की प्रतिदिन की क्षमता दस हजार लीटर है। इसमें साल भर में 35 करोड़ रुपये का दूध एकत्रित किया जा सकेगा। इससे क्षेत्र के सैकड़ों पशुपालकों को भी फायदा मिलेगा।
संबोधन में सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में हिमाचल प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बागवानी, सड़क निर्माण और अन्य क्षेत्रों में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। इस अवसर पर प्रतिभा सिंह ने बताया कि नित्थर में स्थापित मिल्क चिलिंग प्लांट की प्रतिदिन क्षमता दस हजार लीटर है। इसमें सालाना 35 करोड़ रुपये का दूध एकत्रित किया जा सकेगा। इस प्लांट के खुल जाने से नित्थर क्षेत्र के पशुपालक अपने घरद्वार पर ही दूध बेच सकेंगे। इस मौके पर मंडी समिति कुल्लू एवं लाहौल के अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा,लोक राज ठाकुर ने एसडीएम आनी नीरज गुप्ता, एक्सईएन आईपीएच एसपी लोहिया, लोनिवि के एक्सईएन एके शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रमीला देवी, मनोज, शिल्पी ठाकुर, देवेंद्र कुमार, वरेंद्र कुमार, अशोक बिष्ट, सुनीता देवी, लाकेंद्र चौहान, राकेश, परमार सिंह, सतपाल मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष चेतराम ठाकुर, अतुल शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम ठाकुर, कुलवंत कश्यप भी मौजूद थे।
सांसद प्रतिभा सिंह ने नवाजे मेधावी
आनी (कुल्लूू)। मंगलवार को शहीद डोला राम मेमोरियल रावमापा नित्थर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सांसद प्रतिभा सिंह मुख्य अतिथि रहीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक खूब राम ने की। इस दौरान स्कूल के मेधावी छात्रों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य डा. विपिन लाल ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। स्कूली छात्र चंद्रशेखर को श्रेष्ठ छात्र और रीमा देवी को श्रेष्ठ छात्रा का खिताब मिला। एनएसएस में गलजारी लाल, रेखा देवी को पुरस्कृत किया गया। स्पोर्ट्स में जागृति, इंदु, अविनाश, शालू, पंकज, रुचि, अरुण, विजय को सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वालों में शाना देवी, हरीश, हरपाल, खुशबू, सुप्रिया, नेहा धीमान, सुजाता, अनिल कुमार, रोहित, रितेश, रिमा, चंद्रशेखर, पुनित, जितेंद्र, विक्रम ठाकुर को पुरस्कृत किया गया। सांसद ने नित्थर स्कूल के मैदान के लिए सांसद निधि से दो लाख देने की घोषणा की। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्रों को पांच हजार दिए। भुवनेश्वरी माता के प्राचीन मंदिर के जीर्णोद्धार का आश्वासन दिया। धनाह मैदान के लिए दो लाख रुपये की घोषणा की। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष नरोत्म सहित सभी अभिभावक मौजूद थे।
