
मुम्बई: जब भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद चंदन मित्रा ने नोबेल पुरस्कार से सम्मानित दुनिया के जाने-माने इकॉनामिस्ट अमर्त्य सेन से भारत रत्न वापस लेने की बात कही थी तो कांग्रेस ने भाजपा को फासीवादी करार दिया था।
अब मुम्बई कांग्रेस अध्यक्ष जनार्दन चांदुरकर चाहते हैं कि लता मंगेशकर से देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न वापस ले लेना चाहिए। लता की गलती यह है कि उन्होंने अमर्त्य सेन के बिल्कुल विपरीत नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में देखने की इच्छा जताई थी।
