
लोहाघाट। जिला नवाचार परियोजना के तहत बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सोमवार को परियोजना के जिला संयोजक डीएसटीओ डीएस नगरकोटी ने प्रशिक्षण का मुआयना किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी ली। ओम जन विकास समिति के निदेशक नवीन मुरारी ने स्वरोजगार के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान जिले के 25 युवक-युवतियों को बैंबो कटिंग, मशीन ऑपरेटिंग, बल्ब चैकिंग, एलईडी सर्किल बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण स्पैक्स संस्था देहरादून के मुख्य संदर्भ व्यक्ति योगेश भट्ट व रामतीरथ ने दिया। तुलसी कंप्यूटर के निदेशक पंकज मुरारी प्रशिक्षण में सहयोग कर रहे हैं। प्रशिक्षण तीन माह चलेगा।
