
नई दिल्ली: गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी रविवार 10 नवंबर को खेड़ा में अस्पताल के उद्घाटन के दौरान जनसंघ के संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी पर ही गलतबयानी कर दी। हालांकि उन्होंने तुरंत अपनी भूल सुधार करते हुए माफी भी मांग ली। लेकन उनके विरोधियों को उन पर हमला करने का मौका मिल गया।
दरअसल, मोदी ने गुजरात के स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा का जिक्र कर रहे थे, लेकिन नाम की वजह से गलती कर बैठे। मोदी ने कह दिया कि श्यामाप्रसाद मुखर्जी की मौत 1930 में लंदन में हुई थी। जबकि जिक्र वो श्यामजी कृष्ण का कर रहे थे। श्यामाप्रसाद मुखर्जी की मौत 1953 में भारत में हुई थी। मोदी की इस भूल पर सोशल मीडिया पर खासी किरकिरी हुई। बतां दें कि पटना रैली में भी मोदी ने कुछ गलत ऐसी ही जानकारियां दे बैठे थे।
