जगदीश रेड्डी सराज कांग्रेस के अध्यक्ष

मंडी। कांग्रेस ने जिले के सराज ब्लॉक की कार्यकारिणी घोषित कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इसका अनुमोदन किया है और सभी सदस्यों को तुरंत काम संभालने के निर्देश दिए हैं। सराज कांग्रेस का अध्यक्ष जगदीश रेड्डी को बनाया है। हेम सिंह ठाकुर, बृज लाल, महेश कुमार, अमर सिंह, दिले राम, नरोतम राम और लक्ष्मी चंद ठाकुर को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। महासचिव के पद पर टेक सिंह, चिरंजी लाल, बुद्वि सिंह, नारद ठाकुर, डोला राम, शेष राम मंडयाल, मदन शर्मा और गीता देवी ठाकुर को तैनाती दी है। कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार होंगे।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में खूब राम, उत्तम राम, केवल राम, लाल सिंह ठाकुर, लाल सिंह, जीवन सिंह, टेक सिंह, चंपा देवी, तपेंद्र कुमार, मोहन लाल, नारायण सिंह, कुलजीत कौर, रोशन लाल, जगदीश कुमार, ज्ञान चंद, देवराज, ओम प्रकाश और शोभा राम को स्थान मिला है। विशेष आमंत्रित सदस्यों में तारा ठाकुर, चेत राम, शिव लाल, दलीप सिंह, जवाहर वर्मा, खेम सिंह राणआ, मनी राम, डीडी ठाकुर, विजय पाल चौहान, शेर सिंह, जैसी देवी, मोहर सिंह, कन्हैया लाल ठाकुर और जय कुमार सेना शामिल रहेंगे। आमंत्रित सदस्य विजय पाल चौहान ने कार्यकारिणी के गठन के लिए प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस गठन से सराज कांग्रेस एकजुट हुई है और आने वाले 2014 के चुनाव में अपना बेहतरीन प्रदर्शन करेगी।

Related posts