एनआरएचएम टीम ने किया अस्पताल का दौरा

नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। दिल्ली से आई एनआरएचएम की टीम ने सोमवार को नगरोटा बगवां स्थित रेफरल अस्पताल का निरीक्षण किया। एनएचआरएम की ओर से विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं पर प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता को लेकर भी जानकारी ली गई। पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन आफ इंडिया के नंदराज की अगुवाई में यहां पहुंची टीम मेें नेशनल हेल्थ सिस्टम रिसोर्स सेंटर दिल्ली की सुनीता कुमारी, यूएस एड प्रोजेक्ट से पुष्पराज दलाल तथा एनएचआरएम योजना के राज्य कार्यक्रम अधिकारी डा. राजेश गुलेरी शामिल थे। डा. गुलेरी ने बताया कि आज के निरीक्षण के दौरान टीम ने वित्तीय सहायता के लेखा-जोखा की जांच के साथ अस्पताल को प्रदान की जा रही सभी सुविधाओं का भी बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी डा. विनोद चौधरी, स्वास्थ्य शिक्षिका उर्मिल कपूर व अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे। बाद में टीम ने चामुंडा, सेराथाना तथा सिद्धबाड़ी के उपकेंद्रों का भी निरीक्षण किया।

Related posts