बस और कार की टक्कर में दंपति घायल

पालमपुर (कांगड़ा)। शहर के एक निजी अस्पताल के पास एक कार के परिवहन निगम की बस से टकराने से दंपति और उनकी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। दंपति का इलाज पालमपुर अस्पताल में चल रहा है। जबकि, बच्ची को पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। यह परिवार अपनी कार में पालमपुर से कांगड़ा जा रहे थे। शहर के निजी अस्पताल के पास पहुंचे तो इसी दौरान दूसरी ओर से आ रही परिवहन निगम की बस से कार की टक्कर हो गई।
कार में बैठे रोमी निवासी बालाजी बिहार कांगड़ा उनकी पत्नी वंदना तथा छह वर्षीय बेटी रोहाना गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलाें को पालमपुर अस्पताल लाया गया। बेटी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे टांडा अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया है। डीएसपी नवदीप सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

बाइक पेड़ से टकराई, चालक घायल
देहरा (कांगड़ा)। बाइक के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अजय कुमार निवासी धरंद की बाइक पेड़ से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज टांडा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस छानबीन कर रही है।

Related posts