
ज्वालामुखी/शाहपुर/ नूरपुर। जिले में अलग-अलग वाहन हादसों में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ज्वालामुखी के जुराही में ट्रक की टक्कर से एक राहगीर घायल हो गया है। घायल मनोज कुमार निवासी गगरुंही का टांडा मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि राहगीर अपने काम से जा रहा था। इसी दौरान ट्रक की चपेट में आ गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उधर, शाहपुर बाजार में वाहन अनियंत्रित होकर दुकान का शेड में जा घुसा। दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 के तहत मामला दर्ज किया है। नूरपुर के नयाजपुर में मोटरसाइकिल ने राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे में राहगीर दीपक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज सीएचसी नूरपुर में चल रहा है। एएसपी मोहित चावला ने बताया कि पुलिस ने चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है
