विकास कार्यों पर खर्चे तीन करोड़ : एडीएम

भरमौर (चंबा)। जनजातीय उपयोजना के अंतर्गत भरमौर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन एडीएम बीआर कमल की अध्यक्षता में किया गया। बीआर कमल ने उपमंडल भरमौर के समस्त कार्यालय अध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि जनजातीय क्षेत्र में सीमित कार्य अवधि को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करें। इससे उपमंडल में विकास कार्याें को गति मिलेगी। बैठक के कहा गया कि लोनिवि ने 30 सितंबर तक तीन करोड़ 40 लाख रुपये के विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों पर व्यय किए हैं। इसमें मुख्यत: 8.875 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण तथा 3.500 किलोमीटर सड़क किनारे नालियों का निर्माण कार्य किया गया है। इसी प्रकार उपमंडल के कृषि विभाग ने किसानों को उत्तम किस्म के बीज व औजार 50 प्रतिशत अनुुुदान पर उपलब्ध करवाया है। इस कार्य में लगभग 23 लाख रुपये व्यय किए जा चुके हैं। इसके अलावा पशुपालन विभाग ने वित्तीय वर्ष में उपमंडल के पशु पालकों को दवाइयां, चारा व अन्य सामग्री अनुदान पर उपलब्ध करवाई है। इसमें विभाग ने लगभग 89 लाख रुपये की राशि व्यय की है। एडीएम बीआर कमल ने उपस्थित सभी कार्यालय अध्यक्षों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि आगामी छह नवंबर को प्रस्तावित मुख्यमंत्री के प्रवास को देखते हुए कोई भी अधिकारी व कर्मचारी अवकाश पर न जाएं

Related posts