संविदा विद्युत कर्मियों का टूल डाउन जारी

चंपावत/नाचनी/डीडीहाट। नियमितिकरण सहित कई मांगों को लेकर बिजली संविदा कर्मियों की टूल डाउन हड़ताल जारी है। संविदा कर्मी सोमवार शाम 3 बजे से टूल डाउन पर है। आंदोलनरत कर्मी को दून रवाना हो गए हैं।
विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन अध्यक्ष बालेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष बलवंत सिंह, प्रचार मंत्री लक्ष्मण कन्याल, प्रमोद रावत, हरीश उप्रेती, सतीश जुकरिया, चंदननाथ गोस्वामी, लक्ष्मणनाथ, बसंत प्रसाद, नारायण राम, विक्रम सिंह, रफीक अहमद, चारू ओझा आदि ने आंदोलन को निर्णायक मुकाम पर पहुंचाने का ऐलान किया है। कहा कि मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही करने के बजाय उत्पीड़नात्मक कार्यवाही की जा रही है।
अधिशासी अभियंता चंदन सिंह बसनेत का कहना है कि फिलहाल हड़ताल का असर नहीं पड़ा है। उनका दावा है कि वैकल्पिक व्यवस्था को जरूरी कदम उठाए गए हैं। जिले के 38 संविदा कर्मी बिजलीघर, लाइनों के रखरखाव, मीटर रीडिंग और कार्यालय के कार्य में लगे हुए हैं। इसके चलते मरम्मत होने पर बिजली व्यवस्था ठीक करने में दिक्कत आएगी।

Related posts