महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ वामदल लामबंद

मंडी। सरकार की जनविरोधी नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ वाम संगठन लामबंद होने लगे हैं। मजदूरों, किसानों, महिलाओं, छात्रों, नौजवानों और आम जनता की मांगों को लेकर सीटू, हिमाचल किसान सभा, हिमाचल सेब उत्पादक संघ, एसएफ आई जनवादी महिला समिति और नौजवान सभा 12 नवंबर को शिमला में राज्य स्तरीय विशाल जन प्रदर्शन करेंगे। नवंबर से पहले प्रदेश भर में जत्थे चलाए जाएंगे। मंगलवार को सीटू, हिमाचल किसान सभा, एसएफ आई जनवादी महिला समिति एवं नौजवान सभा के भूपेंद्र सिंह, कुशाल भारद्वाज, परस राम, राजेश शर्मा, जयवंती, संदीप गुलेरिया और अजय वैद्य ने पत्रकारों को यह जानकारी दी। 12 नवंबर की रैली को सफल बनाने के लिए संगठन हिमाचल किसान सभा के राज्य सहसचिव कुशाल भारद्वाज के नेतृत्व में पूरे जिला में संघर्ष संदेश जत्था चलाएंगे। जत्था 6 नवंबर को मंडी से रवाना होगा और मंडी, नेरचौक, सुंदरनगर, कमांद, पधर, चौहारघाटी, जोगिंद्रनगर, चौंतड़ा, लडभड़ोल, मच्छयाल, कोटली, पंडोह, बालीचौकी, गोहर, जंजैहली, छतरी, करसोग, चुराग, तत्तापानी होते हुए 12 नवंबर को शिमला पहुंचेगा। इस अवसर पर सीटू के गुरदास वर्मा, किसान सभा के जगदीश ठाकुर, जनवादी महिला समिति की हरदीप कौर और एसएफ आई के लोकपाल मौजूद रहे।

Related posts