
महबूब नगरः आंध्रप्रदेश के महबूब नगर के पास बैंगलोर से हैदराबाद आ रही वॉल्वो बस में अचानक भीषण आग लग गई। घटना के समय बस में करीब 45 यात्री सवार थे और इस आग में 20 यात्रियों के मरने की आशंका जताई जा रही है।
फिलहाल आग लगने के कारणों के बारे में अभी साफ तौर पर नहीं बताया जा रहा है लेकिन यह आशंका जताई जा रही है कि बस का डीजल टैंक फटने से यह हादसा हुआ है।
