
नई दिल्ली: कोयला घोटाले में जांच कर रही सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट से एक और जांच अधिकारी बढ़ाने की मांग की है। केंद्रीय जांच एजेंसी यानी सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर जांच अधिकारी की मांग की है।
उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने 15 अक्तूबर को 2005 में ओडिशा में कोल ब्लॉक आवंटन के मामले में आदित्य बिड़ला समूह के प्रमुख कुमार मंगलम बिड़ला और पूर्व कोयला सचिव पीसी पारख के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज की थी। बिड़ला के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद केंद्रीय वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा, कॉरपोरेट मामलों के मंत्री सचिन पायलट, योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह आहलूवालिया समेत उद्योग जगत की ओर से विरोध के स्वर उठे हैं।
