दिल्ली पुलिस को मिली IM आतंकी यासीन भटकल की हिरासत

दिल्ली पुलिस को मिली IM आतंकी यासीन भटकल की हिरासत

नई दिल्ली: बिहार पुलिस के सूत्रों के मुताबिक यासीन भटकल के साथी तहसीन अख्तर ने भाजपा की पटना रैली के दौरान सिलसिलेवार बम धमाकों की साजिश रची। ऐसा बताया जा रहा है कि तहसीन ने ही अलग-अलग जगह पर लगाए जाने वाले बम मुहैया कराए थे। वहीं दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को आईएम आतंकी यासीन भटकल की हिरासत मिली है। सीएमएम कोर्ट ने 15 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है। इंडियन मुजाहिद्दीन के आतंकी यासीन भटकल की कोर्ट में आज पेशी है। वहीं दिल्ली पुलिस ने कस्टडी के लिए अर्जी दी है एनआईए कोर्ट ने सीएमएम कोर्ट के पास मामला भेजा दिया है।

उधर, पटना में कल हुए श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोट के मामले में गिरफ्तार दो संदिग्धों से पूछताछ में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एन आई ए) को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली है। एन आई ए के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और भारतीय पुलिस सेवा के बिहार कैडर के अधिकारी विकास वैभव के नेतृत्व में कल यहां पहुंची टीम ने गिरफ्तार दोनों संदिग्धों से देर रात तक पूछताछ की है। पूछताछ के दौरान संदिग्धों ने एन आई ए को कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां दी है. जिसके आधार पर कुछ अन्य ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

एनआईए क ी टीम ने कल और आज विस्फोट स्थल गांधी मैदान और पटना जंक्शन के प्लेट फार्म नम्बर 10 स्थित शौचालय की छानबीन की है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला पटना के अधिकारियों ने विस्फोट में इस्तेमाल किये गये बम के नमूनो की भी जांच की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सिलसिलेवार सात बम धमाकों में से कुछ इम्प्रोवाईज्ड एक्सपलोसिव डिवाईज (आईईडी) और कुछ में टाईमर का इस्तेमाल किया गया है जिससे इन विस्फोटों के पीछे इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के हाथ होने का संदेह व्यक्त किया जा रहा है।

पुलिस इसके साथ ही अन्य बिन्दुओं पर भी छानबीन कर रही है। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की निशानदेही के आधार पर पुलिस कुछ अन्य ठिकानों पर दबिश बनाये हुए है। गिरफ्तार संदिग्ध में से एक विस्फोट के समय घायल हो गया था। उसे यहां इंदिरा गांधी आयुॢवज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है। पटना पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी जांच एजेंसियों के साथ मिलकर दोंनो गिरफ्तार संदिग्धों से पूछताछ की है।

Related posts