
बरोटीवाला स्थित उद्योग के पानी व हवा के सैंपल भरे
बद्दी (सोलन)। बरोटीवाला स्थित एक उद्योग में प्रदूषण फैलाने की शिकायत मिलने के बाद राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने संबंधित उद्योग के पानी और हवा के सैंपल लिए। शनिवार को अधिशासी अभियंता प्रवीण गुप्ता ने अपनी टीम के साथ उद्योग का औचक निरीक्षण किया और हवा व पानी के सैंपल लेकर कारखाने को आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि किसानों का आरोप था कि उक्त उद्योग गंदा पानी फेंकता है जिसकी जांच करने पर पाया गया कि यह पानी उद्योग के सैप्टिक टैंक का है जिसको प्रबंधन ने रविवार तक बंद करने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा यह इकाई पैट कोक का प्रयोग करती है जिसका काला धुआं लोगों की दिक्कतें बढ़ा रहा है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि शनिवार को जो सैंपल लिया है और अगर सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई तो उद्योग की बिजली काटने की मांग की जाएगी।
