
पांवटा साहिब (सिरमौर)। थाना पांवटा के तहत बेहड़ोंवाला के समीप एक बाइक सवार के उपायुक्त सिरमौर के वाहन से ओवरटेक करते समय बाइक टकरा गई। इससे बाइक में सवार त्रिलोकपुर निवासी हरिंद्र एवं उनकी पत्नी सुमन देवी महिला घायल हो गई। मौके से उपायुक्त ने स्वयं अपनी गाड़ी में डालकर घायल दंपति को नाहन अस्पताल पहुंचाया, जहां घायल पति एवं पत्नी का इलाज चल रहा है। मामले के जांच अधिकारी गोपाल सिंह ने बताया कि घायल पति-पत्नी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। छानबीन के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
उधर, उपायुक्त विकास लाबरू ने बताया कि पांवटा से नाहन आते समय बेहड़ोंवाला के समीप उनकी गाड़ी एवं बाइक ओवरटेक करते समय टकरा गया थी जिससे घायल महिला और उनके पति को वह स्वयं नाहन अस्पताल लेकर आए जहां उनका इलाज चल रहा है। वह स्वयं अस्पताल उन्हें देखने भी गए।
