19 हजार 500 ने भरे युकां के नामांकन

शिमला। हिमाचल मे होने जा रहे युवा कांग्रेस के चुनाव के लिए 19 हजार 500 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे हैं। प्रदेश युवा कांग्रेस के बूथ स्तर के चुनावों के लिए रविवार को छंटनी होगी। रविवार को ही चुनाव चिन्ह भी दिए जाएंगे। 29 अक्तूबर से वोट पड़ेंगे। ये चुनाव कुल 7252 बूथों पर हो रहे हैं।
प्रदेश युवा कांग्रेस के नामांकन भरने की प्रक्रिया शनिवार को सवेरे आठ बजे शुरू हुई। यह शाम पांच बजे तक चलती रही। ये नामांकन प्रदेश भर में चयनित 20 केंद्रों में भरे गए। यह जानकारी देते हुए राज्य चुनाव प्रभारी जगदीप सिंह संधू ने कहा कि नामांकन भरने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि इनकी छंटनी रविवार को होगी।
इनसेट
विक्रमादित्य ने रामपुर में भरा नामांकन
शिमला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने भी शनिवार को रामपुर के बूथ नंबर 11 से नामांकन भरा। विक्रमादित्य सिंह ने नामांकन भरने की पुष्टि की है।
शांडिल्य

Related posts