पंचायत प्रधान की अगुवाई में एसपी से मिले परिजन

चंबा। कल्हेल पंचायत के जेबीटी शिक्षक की मौत के मामले में उसके परिजन प्रधान चतरो राम की अगुवाई में पुलिस अधीक्षक जगत राम से मिले। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र भारद्वाज भी साथ थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शिक्षक किशोरी लाल की मौत को 12 दिन हो चुके हैं लेकिन अभी तक मौत के कारणों की सही जानकारी नहीं मिल पाई है। उन्होंने एसपी से इस मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग करते हुए इस हादसे के पीछे किसी षड्यंत्र की आशंका जाहिर की है। इस अवसर पर संजय, सुभाष, सुरेंद्र, बलदेव, लाल चंद और विश्वनाथ भी मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि पहले पुलिस ने काल डिटेल के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाने का आश्वासन दिया था लेकिन काल डिटेल निकालने के बाद भी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया। पोस्टमार्टम के बाद भी कुछ पता नहीं चला। उन्होंने एसपी से मांग की है कि शिक्षक की मौत की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए। इस मामले की जल्द जांच नहीं की गई तो हत्यारे सुबूत छुपाने में कामयाब हो जाएंगे। यह मौत एक पहेली बनकर रह जाएगी। मृतक शिक्षक के भाई नरेण सिंह, पत्नी डोगरी देवी और बेटी सुषमा ने एसपी से मांग की है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच की जाए। शिक्षक किशोरी लाल ही लाश लापता होने के सात दिन बाद मिली है। हत्यारों ने चालाकी के साथ हत्या की है।

Related posts