महिला से चरस और नकदी बरामद

कांगड़ा। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सहोड़ा गांव में छापा मारकर एक दुकान से 80 ग्राम चरस और एक लाख 25 हजार रुपये बरामद किए। थाना प्रभारी मोहिंद्र सिंह मिन्हास ने बताया कि दुकान की मालिक रक्षा देवी से 80 ग्राम चरस बरामद की गई है। इसके साथ ही महिला से नकदी भी बरामद हुई है। महिला के पास इतनी राशि कहां से आई, इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है। मिन्हास ने बताया कि महिला पैसों के बारे में अभी तक कुछ भी स्पष्टीकरण नहीं दे पाई है। पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

Related posts