जापान ने दी चीन को चेतावनी

जापान ने दी चीन को चेतावनी

वाशिंगटन: जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने चीन को चेतावनी देते हुए कहा है कि चीन ने यदि उसके राजनीतिक भू भाग के हितों के विरूद्ध ताकत का सहारा लिया तो जापान चीन का मुकाबला करने को तैयार है।

शनिवार को एक पत्रिका में प्रकाशित एक साक्षात्कार में जापानी प्रधानमंत्री ने कहा है, ”मैंने यह महसूस किया है कि जापान से सिर्फ आर्थिक मोर्चे पर ही नेतृत्व की अपेक्षा नहीं है बल्कि एशिया प्रशांत महासागर क्षेत्र की सुरक्षा के मामले में भी नेतृत्व की जरूरत है।” पत्रिका में दी जानकारी के अनुसार, उन्होंने स्पष्ट किया कि जापान एशिया में चीन का जवाब देकर योगदान देगा।

Related posts