
पटना: पटना के रेलवे स्टेशन में आज सुबह धमाका होने की खबर है जबकि एक जिंदा बम बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार धमाका प्लेटफॉर्म नंबर 10 के करीब एक टॉयलेट में हुआ। इस धमाके में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार बम देसी था इसलिए ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और बम निरोधक दस्ता रेलवे स्टेशन पर पहुंच गया है।
गौरतलब है कि आज मोदी की पटना में ‘हुंकार रैली’ है। रैली में शामिल होने बड़ी संख्या में लोग ट्रेन से पटना पहुंच रहे हैं।
