राजघराने के वारिस भाजपा में शामिल

अस्कोट। अस्कोट रियासत के वर्तमान वारिस रजवार भानुराज पाल और उनकी पत्नी नीलम पाल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विधायक विशन सिंह चुफाल के सामने राजघराने के सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता ली। चुफाल ने राजघराने के वारिसों के पार्टी से जुड़ने को ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि इस समय सारा देश भाजपा और नरेंद्र मोदी को देख रहा है। इस मौके पर नारायण दत्त पंत, तनुज पाल समेत तमाम लोग मौजूद थे

Related posts