उक्रांद पी की केंद्रीय, जिला और ब्लाक कार्यकारिणी घोषित

नैनीताल। उक्रांद (पी) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी विजय पाल सिंह ने बताया कि केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार की ओर से पार्टी की केंद्रीय, जिला और ब्लाक कार्यकारिणी में कुछ नये सदस्यों को शामिल किया गया है।
सिंह के मुताबिक मोहन सिंह अधिकारी (रामनगर) को केंद्रीय संरक्षक, गोवर्धन प्रसाद शर्मा (डोईबाला, देहरादून) को केंद्रीय उपाध्यक्ष, शशि भूषण भट्ट (चंबा) को केंद्रीय प्रमुख महासचिव, भगवती प्रसाद डोभाल (धर्मपुर देहरादून), सूफी खलीक अहमद (राजपुर), लक्ष्मण सिंह राणा (घनसाली) और सिया सिंह चौहान (नैनबाग) को केंद्रीय महामंत्री, नारायण सिंह रावत (रायपुर) को केन्द्रीय प्रवक्ता, गुरूमीत सिंह संधू (भवाली) और एनएस चिलवाल (नैनीताल) को केंद्रीय प्रचार मंत्री, डा. एनके सिंह (बाजपुर) को स्वास्थ्य प्रकोष्ठ का महामंत्री, कमल किशोर भट्ट और केदार सिंह रावत (दोनों चमोली) को केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य, रणवीर सिंह मेहरा प्रभारी विधान सभा क्षेत्र भीमताल, प्रेम सिंह बिष्ट को प्रभारी विस क्षेत्र रुद्रपुर और नागेंद्र रतूड़ी (पौड़ी) को सह केंद्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Related posts