DID में चमकने को तैयार है दून का सितारा

देहरादून के हारून अपने टैलेंट के बल पर डांस इंडिया डांस में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। हारून ने मेगा आडिशन में जगह बना ली है।

पढ़ें, IMA फर्जीवाड़ा: जांच में जुटी सीबीआई, बड़े घोटाले का शक

चौथे राउंड में 6 स्टाइल से जजों का दिल जीतने वाले हारून ‘तकदीर की टोपी’ हासिल कर चुके हैं।

टीवी पर दिखने लगा है उनका प्रोमो
अब छठे राउंड में आने के बाद उनका प्रोमो भी टीवी पर दिखने लगा है। क्लेमनटाउन निवासी हारून राव ने बताया कि पिछली बार वह डीआईडी के तीसरे राउंड से वापस आ गए थे। इस बार उन्होंने कड़ी मेहनत की। दिल्ली में आडिशन के बाद वह पांच राउंड पार कर चुके हैं।

पढ़ें, उत्तराखंड का शिक्षा मंत्री भगोड़ा घोषित

हारून ने बताया कि इस बार कॉम्पिटीशन काफी टफ है। पहली बार भारत के अलावा नेपाल और दुबई में भी ऑडिशन हुए हैं। हारून ने बताया कि उन्हें बताया नहीं गया है, लेकिन कम से कम 70 प्रतियोगियों के बीच मुकाबला शुरू होगा। इनमें से टॉप-18 फाइनलिस्ट चुने जाएंगे। उम्मीद जताई कि वह फाइनलिस्ट में शामिल होंगे।

तुम्हारे एक्सप्रेशन नहीं भूलूंगा…
हारून ने बताया कि उन्होंने डांस नहीं सीखा। उन्होंने क्यूबा से एक्सप्रेशन उठाए तो लिरिकल हिप-हॉप, बॉलीवुड हिप-हॉप, पॉपिंग, रोबोटिक्स, डंब इंप्रेशंस के साथ ही वाइब्रेशन को जोड़कर अपना खास 6 स्टाइल डांस तैयार किया। इसे प्रस्तुत किया तो जज मुदस्सर ने कहा, मैं तुम्हारे एक्सप्रेशन नहीं भूलूंगा। रातभर तुम सपनों में आओगे।

Related posts