सड़क निर्माण में अनियमितता, हंगामा

काशीपुर। 31 लाख की लागत से बन रही सड़क के निर्माण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों पर घटिया सड़क निर्माण का आरोप लगाया।
कुंडेश्वरी रोड स्थित ग्राम कुआंखेड़ा में राज्य योजना के तहत 700 मीटर डामरीकरण सड़क स्वीकृत हुई थी। जिसमें डामरीकरण का काम हाल में ही शुरू हुआ है। बृहस्पतिवार को दर्जनों ग्रामीणों ने कार्यस्थल पर पहुंचे और हंगामा कर सड़क निर्माण कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क में 38 सेंटीमीटर माल पड़ना था। लेकिन जब पीडब्ल्यूडी के जेई ने नपाई की तो कई स्थानों पर मानक के अनुसार 10 से लेकर 12 सेंटीमीटर माल कम पड़ा पाया। इसके अलावा सड़क पर धूल की तक साफ नहीं की। ठेकेदार घास के ऊपर ही डामरीकरण कर रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक विभाग के ईई व जेई ग्रामीणों की समस्या का हल नहीं करेंगे, तब तक निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में परमजीत सिंह, हरदीप सिंह, मक्खन सिंह, जगतार सिंह, स्वर्णजीत सिंह, चरनजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि शामिल थे।

Related posts