
जयपुर: दुष्कर्म के आरोप में घिरे राजस्थान के पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर को कल जयपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने इस मामले में नागर से कल सात घंटे पूछताछ की। नागर को आज कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 3 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई कार्यालय पहुंचने से पहले नागर ने पत्रकारों से कहा कि उसके और महिला के बीच जो कुछ भी हुआ वह आपसी सहमति से हुआ। नागर ने बताया कि वह महिला से पिछले 2-3 वर्षो में कम से कम 15 से 20 बार मिल चुके है।
युवती ने उन पर आरोप लगाया था कि नागर ने नौकरी दिलवाने का झांसा देकर उन्हें घर पर बुलाया। यह मामला 11 सितंबर 2013 का है। उस समय घर पर नागर के इलावा और कोई नहीं था। वह उसे अपने कमरे में ले गया औऱ नौकरी दिलवाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया इसके बारे में किसी को न बताने के लिए कहा।
पीड़िता ने कहा मंत्री ने कहा कि अगर इसके बारे में उसने किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी थी।
