
पांवटा साहिब (सिरमौर)। एसडीएम पांवटा श्रवण मांटा ने कहा कि बाजार में पटाखे बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। दिपावली पर्व के दौरान सभी विभाग मुस्तैद रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग एवं अग्निशमन विभाग को विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा गया जिससे आगजनी की किसी घटना से निपटा जा सकें। पटाखों की बिक्री को स्टॉल लगाने को स्थल चिन्हित कर दिए हैं। एसडीएम शुक्रवार को विभिन्न विभागों की पांवटा में संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे।
एसडीएम श्रवण मांटा ने कहा कि पटाखे बिक्री को अस्थाई लाइसेंस जारी होंगे। पटाखे बिक्री को नप कमेटी के पुलिस थाने के सामने मैदान एवं बद्रीपर में स्थल चिन्हित किए गए हैं। मार्केट में आतिशबाजी एवं पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। अग्निशमन की गाड़ी एवं टीमें पांवटा में दो दिन तैनात रहेंगी जिससे किसी तरह की आगजनी घटना से निपटा जा सकें। आईपीएच विभाग से शहर के सभी फायर हाइड्रेंट ठीक करने का कहा गया। स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट रहने को कहा गया है जिससे किसी भी तरह के हादसे के पीड़ित को तुरंत उपचार सुविधा प्रदान की जा सके।
बैठक में अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य, आईपीएच, नप कमेटी पांवटा एवं पुलिस विभाग के प्रतिनिधि शामिल हुए। त्यौहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग एवं यातायात सुविधा बारे भी चर्चा की गई।
इस मौके पर नप कमेटी उपाध्यक्ष तेजपाल सिंह, अग्निशमन केंद्र पांवटा के कार्यकारी प्रभारी सुखदेव सिंह, स्वास्थ्य विभाग से वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजीव सहगल, पांवटा व्यापार मंडल प्रतिनिधि महेश खुराना एवं सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग से कनिष्ठ अभियंता एसएस पुंडीर समेत विभिन्न विभागों को प्रतिनिधि मौजूद थे।
