
मंडी। हिमाचल पेंशनर कल्याण संघ की बल्ह इकाई की बैठक 29 अक्तूबर को ग्राम पंचायत डडौर में होगी। संघ के प्रधान मंगत राम चौधरी बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें पेंशनरों की समस्याओं और मांगों पर चरचा की जाएगी। संघ के मुख्य संरक्षक लालमन शर्मा ने बताया कि बैठक में प्रदेश संरक्षक एवं जिला प्रधान कृष्ण चंद्र आर्य, जिला महासचिव भगत राम आजाद, नानक चंद सैणी, खेम चंद ठाकुर, महेंद्र पाल, जय राम नायक, ललित कुमार मौजूद रहेंगे।
