साहसिक खेलों को मिलेगी तवज्जो : सुधीर

बैजनाथ (कांगड़ा)। प्री वर्ल्ड कप के दूसरे दिन बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं शहरी नगर नियोजन मंत्री सुधीर शर्मा ने बिलिंग का दौरा कर खेल गतिविधियों का जायजा लिया। सुधीर शर्मा ने कहा कि पूर्व में यह क्षेत्र सेंक्चुरी क्षेत्र में शामिल रहा है। इससे बिलिंग और राजगुंधा में विकास कार्यों को तेजी प्रदान नहीं की जा सकी है। जल्द ही राजगुंधा तक सड़क का कार्य शुरू किया जाएगा और घाटी को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। स्थानीय पायलटों को रोजगार देने के उद्देश्य से पैराग्लाइडिंग गतिविधियों को पूरा वर्ष किसी न किसी रूप में सुचारु रखा जाएगा। प्रदेश के पायलटों के लिए प्रतियोगिता में किसी भी प्रकार की एंट्री फीस नहीं रखी गई है। एसोसिएशन का प्रयास रहेगा कि आगामी वर्ष घाटी में वर्ल्ड कप का आयोजन हो सके। इस मौके पर एसोसिएशन के निदेशक अनुराग शर्मा, डीएसपी योगेश रोल्टा, पीएल शर्मा, शिवराज, सुरेश ठाकुर, अमित डोगरा, मुनीष दीक्षित, सुरेश ठाकुर, अनूप कौल, जीडी अवस्थी, रण विजय आदि भी उपस्थित रहे।

Related posts