
नूरपुर (कांगड़ा)। किसान बागवान समृद्धि योजना के तहत लोनिवि विश्राम गृह में नूरपुर के विधायक अजय महाजन ने क्षेत्र किसानों को 10 लाख के चेक वितरित किए। ये चेक किसानों की ओर से बनाए गए टैंकों, उथले कुओं, बोर वेल आदि सिंचाई योजनाओं के लिए दिए गए। विधायक ने कहा कि नूरपुर विस क्षेत्र में किसानों के उत्थान के लिए सिंचाई योजनाओं पर हर माह लाखों रुपये खर्च किए जा रहे है। नूरपुर ब्लॉक के जिन क्षेत्रों में सिंचाई योजनाओं का अभाव है, उन्हें चिन्हित करके प्रदेश सरकार को रिपोर्ट भेजी जा रही है। नूरपुर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा के लिए 21 ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। निर्माणाधीन फिन्ना सिंह सिंचाई योजना के लिए इस वर्ष सरकार द्वारा 55 करोड़ रुपये का बजट का प्रावधान किया गया है। उनके साथ कृषि विभाग के उपमंडलीय भू-संरक्षण अधिकारी डा. राजेश डोगरा, कनिष्ठ अभियंता एसके शर्मा सहित संबंधित विभाग के कर्मचारी तथा किसान मौजूद रहे।
ये किसान हुए लाभान्वित
केसर सिंह निवासी समूला को 21 हजार, नूरदीन निवासी समूला को 21 हजार, सुरिंद्र निवासी केरना को 36 हजार, गणपत राय निवासी खन्नी को 10 हजार, लव सिंह, कर्म चंद निवासी खन्नी को क्रमश: 36-36 हजार, गुरदास राम निवासी सदवां को 36 हजार, मुकेश निवासी ठेहर को 21 हजार, नेत्र पाल निवासी खैरियां को 36 हजार, गुणो देवी निवासी कुल्हाण को 21 हजार, बलदेव सिंह निवासी भरमौली को 2 लाख 45 हजार, जगदीश सिंह निवासी चंद्रान को 70 हजार, ध्यान सिंह निवासी रपड़ को 60 हजार, केसर चंद निवासी चरूड़ी को 36 हजार, अश्वनी सिंह निवासी सुखार को 21 हजार, साहिब सिंह निवासी घेटा को 62 हजार, नरेंद्र परमार निवासी कंडवाल को 55 हजार सहित कई किसानों को लगभग 10 लाख के चेक बांटे गए।
