मन्ना डे के निधन पर नेता से अभिनेता सभी ने जताया शोक

मन्ना डे के निधन पर नेता से अभिनेता सभी ने जताया शोक

मुंबई: जाने-माने गायक मन्ना डे का आज तड़के यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। 94 वर्षीय मन्ना डे को सांस लेने में तकलीफ और गुर्दे की बीमारी के बाद नारायण हृदयालय में भर्ती कराया गया था जहां आज तड़़के तीन बजकर 45 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। वहीं मन्ना डे के निधन पर देशभर में शोक की लहर सी जाग उठी है नेता से अभिनेता सभी ने शोक जताया है। वहीं मनीष तिवारी और मोदी ने बड़ा नुकसान बताया है।

बॉलीवुड गायिका उषा उत्थप ने कहा मन्ना डे की निधन की खबर से गहरा धक्का लगा है।
जावेद अख्तर ने कहा ऐसी जादुई आवाज का मिलना मुश्किल है। मन्ना ने देश की कई भाषाओं में करीब चार हजार गानों को अपनी आवाज दी है।
मन्ना डे के जाने पर नरेंद्र मोदी ने कहा हमने एक महान गायक को खो दिया है।
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा संगीत संसार का महारथी चला गया, मन्ना डे हमेशा याद रहेंगे।
मनोज वाजपेयी ने कहा उनका संगीत एक हजार साल तक जिंदा रहेगा।
महेश भट्ट ने कहा मन्ना डे चले गए लेकिन उनकी आवाज हमेशा जिंदा रहेगी।
पंडित जसराज ने कहा मन्ना डे की मखमली आवाज का जादू हमेशा अमर रहेगा
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने मन्ना डे के निधन पर दुख जताया।

Related posts