स्क्रब टायफस से रोहड़ू की युवती की मौत

शिमला। आईजीएमसी अस्पताल में स्क्रब टायफस से रोहडू़ की बीस साल की युवती की मौत हो गई। युवती 20 अक्तूबर से अस्पताल में दाखिल थी। स्क्रब टायफस से अस्पताल में अब तक 23 मरीजों की मौत हो चुकी है। आईजीएमसी में स्क्रब टायफस के 961 मरीज इलाज के लिए पहुंचे हैं। मौजूदा समय में मरीजों की संख्या में कमी आई है। बुधवार को केवल एक मरीज में स्क्रब टायफस के लक्षण पाए गए हैं। अस्पताल में स्क्रब टायफस टेस्ट निशुल्क हैं। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश ने कहा कि मंगलवार रात को एक युवती की स्क्रब टायफस से मौत हुई है। मरीजों की संख्या अब काफी कम हो गई है।

Related posts